त्रिगुण

चाणक्य हमेशा से ही अपनी तर्कशक्ति, बुद्धि और ज्ञान के लिए विख्यात रहे हैं। एक दिन चाणक्य का एक परिचित उनके पास आया और बड़े उत्साह के साथ कहने लगा, 'आप जानते हैं मैने अभी-अभी आपके मित्र के बारे में कुछ सुना है? 
    चाणक्य ने अपने परिचित से कहा, 'आपकी बात मैं सुनूं इससे पहले कुछ कहना चाहूंगा कि आप त्रिगुण परीक्षण से गुजरें।
परिचित ने कहा “ यह क्या होता है?”
           चाणक्य ने समझाया, 'आप मुझे मेरे मित्र के बारे में बताएं इससे पहले अच्छा यह होगा कि, जो कहे उसको थोड़ा परख लें, जान लें। इसलिए मैं इस प्रक्रिया को त्रिगुण परीक्षण कहता हूं। इसकी *पहली कसौटी सत्य है*। इस कसौटी के अनुसार जानना जरूरी है कि जो आप कहने वाले है, वह सच है और आप उसके बारे में अच्छी तरह से आशवस्त हैं”।
     उस परिचित ने कहा “मैं आश्वस्त नहीं हूं, मैंने सिर्फ इस बात को कहीं से सुना है, स्वयं ना तो देखा और ना ही इसका अनुभव किया है”।
     चाणक्य ने कहा, 'आपको पता नहीं यह बात सत्य है या असत्य है।
 *दूसरी कसौटी है अच्छाई*। क्या आप मुझे मेरे मित्र की कोई अच्छाई बताने वाले हैं ।
'नहीं', उस व्यक्ति ने कहा।
 'इस पर चाणक्य बोले, जो आप कहने वाले है न तो सत्य है न ही अच्छा।
     तो चलिए अब तीसरा परीक्षण करते हैं, *तीसरी कसौटी उपयोगिता* है ।   क्या आप जो मेरे मित्र के विषय में बताने वाले हैं, क्या वह मेरे लिए उपयोगी है?
परिचित ने कहा “ ऐसा तो नहीं है।
           यह बात सुनकर चाणक्य बोले 'आप जो मुझे बताने वाले हैं, वह न सत्य है, न अच्छा है , न ही उपयोगी है, फिर आप मुझे बताना क्यों चाहते हैं और मैं उसे जानकर क्या करूंगा'???
*जब तक कोई बात हमारे लिए वाकई जरूरी या वह बात पूरी तरह सत्य ना हो, तो ना तो उसे सुनने में और ना ही कहने में ही कोई फायदा है*।

*छलावा हर ओर मौजूद है ,*
*ये तुम्हारी समझदारी है.. कि*,
*हर किसी पर विश्वास करना है*, 
*या उन्हें परखना भी है*

Tags - 

#story #storytelling #storyofmylife #storyteller #storytime #storyofthestreet #storyboard  #Storybook #Storytellers  #storyportrait  #storyboarding  #storypromoter  #storyboards #storyline  #storyoftheday #storys #storybridge    #Storyclub #storyart #storyofindia #moralstories #interestingstories #eductionalstories #hindistories #ज्ञानवर्धककहानियां 
#नैतिककहानियाँ #शिक्षाप्रदकहानियां  #प्रेरककथा # बोधात्मककहानियां 
#हिंदीकहानियां #मनोरंजककहानियां #लोककहानियां #folkstories #dharmik kahaniyan #kidsstories   
Someone else is the real author of this story.

Our Other Popular Stories -