.                                मीरा की सीख

मीरा जब गई वृंदावन के एक मंदिर में, जहां कि स्त्रियों को आने की मनाही थी क्योंकि मंदिर का पुजारी बड़े विक्षिप्त रूप से ब्रह्मचर्य के पीछे पड़ा था।
    स्त्री को देखता ही नहीं था। मंदिर के बाहर नहीं आता था और मंदिर में स्त्रियों को नहीं आने देता था। 

जब मीरां पहुंची तो उसने आदमी बाहर खड़े कर रखे थे कि मीरां को अंदर नहीं घुसने देना। मगर मीरां का नाच, उसकी मस्ती! वे भूल ही गए द्वारपाल और मीरा नाचती भीतर प्रवेश कर गई। उन्हें याद जब तक आए, जब तक याद आए तब तक तो वह भीतर पहुंच भी चुकी थी।

पुजारी पूजा कर रहा था, उसके हाथ से थाल गिर गया घबड़ाहट में। जो लोग दमन कर लेते हैं वासनाओं का उनकी यही गति होगी। स्त्री को देखकर उसके हाथ से थाल गिर गया, ऐसी कमजोरी! बहुत नाराज हो गया। उसने मीरां से कहा कि भीतर क्यों प्रवेश किया? मेरे मंदिर में स्त्री को प्रवेश नहीं है।

मीरां ने जो वचन कहे वे याद रखने जैसे हैं। मीरां ने कहा, मैंने तो सोचा था कि कृष्ण के अतिरिक्त और कोई पुरुष नहीं है। तो आप भी एक पुरुष और हैं? मैंने तो सुन रखा है कि कृष्ण को जो भी मानते हैं वे सभी यह मानते हैं कि कृष्ण के अतिरिक्त और कोई पुरुष नहीं है। और आप यह क्या पूजा कर रहे हैं? किसकी पूजा कर रहे हैं? अभी तक सखी-भाव पैदा नहीं हुआ, अभी तक राधा नहीं बने? अभी पुरुष हो तुम, अभी तक तुम पुरुष हो?

तीर की तरह चुभ गई होगी छाती में बात लेकिन क्रांति घट गई। पैरों पर गिर पड़ा पुजारी; उसने कहा, मुझे क्षमा कर दो, यह तो मुझे खयाल में ही न आया कि केवल कृष्ण ही पुरुष हैं।

 कृष्ण के मार्ग पर तो कृष्ण ही पुरुष हैं क्योंकि वह मार्ग स्त्रैण चित्त का मार्ग है। परमात्मा एकमात्र पुरुष है, बाकी सब स्त्रियां हैं। यह समर्पण का मार्ग होगा।

जिंदगी गहराइयों पर गहराइयां हैं, पर्तो पर पर्ते हैं। और तुम सबसे गहरी पर्त को अगर तोड़ते ही चले गए, तोड़ते ही चले गए तो तुम शून्य को पाओगे अपने भीतर, सन्नाटा पाओगे। वही सबसे गहरी पर्त है तो वही सबसे गहरी प्रार्थना भी बनेगी।

 Tags - 

#story #storytelling #storyofmylife #storyteller #storytime #storyofthestreet #storyboard  #Storybook #Storytellers  #storyportrait  #storyboarding  #storypromoter  #storyboards #storyline  #storyoftheday #storys #storybridge    #Storyclub #storyart #storyofindia #moralstories #interestingstories #eductionalstories #hindistories #ज्ञानवर्धककहानियां 
#नैतिककहानियाँ #शिक्षाप्रदकहानियां  #प्रेरककथा # बोधात्मककहानियां 
#हिंदीकहानियां #मनोरंजककहानियां #लोककहानियां #folkstories #dharmik kahaniyan #kidsstories   
Someone else is the real author of this story.

Our Other Popular Stories -