परिश्रमी छात्र
एक छोटे से गांव में एक छोटा परिवार रहता था ।वे बहुत गरीब थे। उस झोपड़ी में 3 लोग रहते थे, राजू और उसके माता-पिता। मुश्किल से वे एक समय का खाना जुटा पाते थे । राजू के माता-पिता सुबह के 5:00 बजे से खेत से जाकर और दोपहर 2:00 बजे वापस आते।एक बार राजू ने कुछ बच्चो को विद्यालय जाते देखा। राजू को भी विद्यालय जाकर पढ़ने की इच्छा हुई है ।वे उनके पीछे- पीछे शाला तक पहुंच गया ।वह खिड़की से झांक कर बच्चों को पढ़ते हुए देख रहा था। तभी राजू को अध्यापक ने देख लिया और उसे अपने पास बुलाया।
एक छोटे से गांव में एक छोटा परिवार रहता था ।वे बहुत गरीब थे। उस झोपड़ी में 3 लोग रहते थे, राजू और उसके माता-पिता। मुश्किल से वे एक समय का खाना जुटा पाते थे । राजू के माता-पिता सुबह के 5:00 बजे से खेत से जाकर और दोपहर 2:00 बजे वापस आते।एक बार राजू ने कुछ बच्चो को विद्यालय जाते देखा। राजू को भी विद्यालय जाकर पढ़ने की इच्छा हुई है ।वे उनके पीछे- पीछे शाला तक पहुंच गया ।वह खिड़की से झांक कर बच्चों को पढ़ते हुए देख रहा था। तभी राजू को अध्यापक ने देख लिया और उसे अपने पास बुलाया।
राजू अध्यापक के पास गया और बोला-
नमस्ते, गुरु जी। मैं राजू हूं।अध्यापक ने
कहा- तुम खिड़की से क्यों झांक रहे थे? मैं भी पढ़ना चाहता हूं
गुरु जी। क्या आप मुझे पढ़ाएंगे?अध्यापक ने कुछ सोचा और कहा- इसके
लिए तुम प्रधान अध्यापक के पास चलो।राजू और अध्यापक प्रधानपाठक के ऑफिस में गए।फिर
अध्यापक राजू को वहीं छोड़ कक्षा में चले गए।प्रधानाध्यापक बोले - हां, बेटा बोलो।राजू बोला- गुरुजी में गरीब बालक हूं और मैं पढ़ना चाहता
हूं। प्रधानाध्यापक हसकर बोले- जैसा तुम सोच रहे हो कि, तुम पढ़ना चाहते हो और हम तुम्हें पढ़ा देंगे ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसके
लिए तुम्हें भर्ती के ₹500 ,कपड़े तथा पुस्तक के ₹300, मतलब
कुल 800 रुपए चाहिए ।बताओ दे सकोगे ।राजू
दिल छोटा करके कहता है ,गुरुजी पर मैं तो गरीब बालक हूं मैं इतने पैसे कहां से लाऊंगा। हमें तो
कभी-कभी एक ही समय का भोजन मिल पाता है और कभी- कभी वो भी नहीं। मैं
कैसे? अध्यापक समझते हुए कहते हैं - बेटा
तुम्हारी शक्ल सूरत देखकर मुझे लगा ही था, कि तुम नहीं दे पाओगे। तुम
चिंता मत करो मैं तुम्हारे कपड़े और पुस्तक मुफ्त में दूंगा पर तुम्हे भर्ती के
पैसे खुद लाने होंगे बताओ, है मंजूर।
राजू थोड़ी देर सोचता है, फिर कहता है ।गुरु जी अभी
तो मेरे पास कुछ नहीं है। मैं भर्ती के बाद आपको पैसे
दे सकता हूं ? आप ही बताइए। पाठक जी बोलते हैं-
ठीक है मैं थोड़े दिन तो थाम लूंगा पर हां भर्ती के पहले रुपये ₹100 देने होंगे ।और सुनो भर्ती की
तारीख अंतिम परीक्षा के बाद अर्थात् 3 माह बाद शुरू होगा तब तक 100 रूपए से ज्यादा भी जितना हो सके पैसा इकट्ठा कर लो। यह बात उसने अपने माता पिता को नहीं बताया वरना
वह उसे पढ़ने नहीं देते।
अगले दिन से वह दूसरे के खेत में
काम करने चला जाता उसकी 1 दिन की मजदूरी 50 रुपए थी। यह बात भी उसने अपने माता- पिता को नहीं बताया कि वह खेत
में काम करता है। जब उसके पास 200 रुपए हो गए तो वे अपने दोस्तों के
घर पढ़ने चला जाता।जब वह स्कूल में भर्ती हुआ तब शिक्षक उससे बहुत खुश हुआ क्योंकि
पहले से ही दोस्तों के साथ पढ़ने के कारण, प्रश्न पूछने पर वह
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देता। सुबह 6:00 से 12:00 बजे तक वह स्कूल में पढ़ाई करता। वह घर जाने पर सब स्कूली समान एक ही
स्थान पर छिपा देता था। वह शाम को खेलने के बहाने से खेती का काम 1,2 घंटे करता था और रात को मां- पिता के सो जाने पर चिमनी की रोशनी में 2 या 3 घंटे पढ़ता फिर सो जाता और सुबह
जल्दी उठकर माता पिता के जाने के बाद विद्यालय जाता।फिर 15 दिनों में उसने सारे पैसे चुका दिए ।फिर मन लगाकर पढ़ने लगा ।वह पूरी
कक्षा में प्रथम स्थान पर आया। वह हर बार कक्षा में प्रथम आया।
एक दिन राजू से खुश होकर
प्रधानाध्यापक शाम को उसके घर गया। उसने उन दोनों से बात की और
पूरे राज का खुलासा हो गया। उन दोनों को बहुत खुशी हुई उनका बेटा अपने मेहनत से
अपना भविष्य चुना ।माता - पिता ने राजू को ये समझाया कि वह उनसे झूठ न
बोला करे और हमें सब बात बताया करें । राजू ने कहा- हां, मां और पिताजी
मुझे माफ करना मै कसम खाता हूं कि
अब कभी आपसे झूठ नहीं बोलूंगा ।राजू के पिता ने कहा- मैं अपनी सारी मेहनत की कमाई
को राजू की पढ़ाई में लगा दूंगा।अब राजू सिर्फ पढ़ाई करता और माता - पिता की मदद जिससे राजू बाद
में अपनी मेहनत और माता - पिता की सहायता और प्रधानपाठक के शिक्षा से बड़ा पद पा
गया।और सरकारी नौकरी करने लगा।उनकी स्थिति अब सुधर गई
और बड़े बंगलों में रहने लगे। मनचाहे खाने, सुंदर कपड़े, गाड़ियां खरीदने के लिए भी पैसे हो गए ।वे गरीब से अमीर बन गए और सर्वाधिक पैसे हो जाने पर एक मुफ्त का शाला स्वयं का
खोल लिया, जिसमें हर चीज मुफ्त में गरीब बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मदद करता
है।।
धन्यवाद
Tags -
#story #storytelling #storyofmylife #storyteller #storytime #storyofthestreet #storyboard #Storybook #Storytellers #storyportrait #storyboarding #storypromoter #storyboards #storyline #storyoftheday #storys #storybridge #Storyclub #storyart #storyofindia #moralstories #interestingstories #eductionalstories #hindistories #ज्ञानवर्धककहानियां
#नैतिककहानियाँ #शिक्षाप्रदकहानियां #प्रेरककथा # बोधात्मककहानियां
#हिंदीकहानियां #मनोरंजककहानियां #लोककहानियां #folkstories #dharmik kahaniyan #kidsstories
Our Other Popular Stories -
1 Comments
Very, very,very best
ReplyDeleteOwsom 👩🏻😘😘
Post a Comment