जादुई कैलेंडर 



पिता जी आज कौन सा डेट है ।हिम बेटा आज 6 तारीख है। 4 दिन हो गया रोज मुझसे तुम डेट पूछते हो। याद रखा करो ना बेटे। नही, पिताजी जब तक आप नया कैलेंडर नहीं लाएंगे तब तक मैं रोज आपसे यही पूछुंगा । ओ, बेटे ठीक है चल आज नया कैलेण्डर ले ही लेते हैं वैसे भी मैं खाली हूं।दोनों कार में बैठे। पिताजी 2 मिल की दूरी पर ही एक नया कैलेंडर दुकान खुला है।स्कूल से आते समय हम सभी दोस्त वहीं  थोड़ी देर ठहरे थे । वहां मैंने एक अद्भुत कैलेण्डर देखा ।उसमे ऐसी कौन सी बात थी?ये मुझे तो नहीं पता पर वह बहुत आकर्षित कर देने वाला कैलेंडर था। आप स्वयं ही देख लो। वे दोनों उसी दुकान में गए।हिम ने  उसे वह कलैंडर दिखाने को बोला। उसे देखकर हिम के पिता भी उससे आकर्षित हुआ। उसने सीधे उस कैलेंडर को ले लिया। जब वह कैलेंडर को लेकर घर पहुंचे तो घर में प्रवेश के साथ ही एक कागज कलैंडर से गिरता है।इससे वे बहुत आश्चर्य में पड़ जाते हैं, फिर उन्हें लगता है कि दुकानदार दूसरी बिल भी उसी में डाल दिया है लेकिन जब इस पर्ची को उठाकर पढ़ते हैं तब उसमें जो लिखा होता है उसे पढ़कर उसके पिता कहते हैं - अरे ये क्या? हिम क्या  हुआ पिताजी ।हिम बेटा इसमें लिखा है नमस्कार ,मैं कैलेंडर हूं मुझे खरीदने के लिए आपका शुक्रिया। आज की भविष्यवाणी है हिम के  पिता से किचन में रखी फ्लावर वास गिर जाएगी इसलिए ध्यान से रहे ।ऐसा कैसे हो सकता है ,यह कैलेंडर भविष्यवाणी कैसे बता सकती है। हिम  हा पिताजी ये क्या  है। पता नहीं बेटे शायद यह कोई मजाक है ।हां पिताजी पर इसमें आपका नाम है यह कैलेंडरं हमे कैसे जानता है। हिम ने कहा ।छोड़ो कैलेंडर तो निर्जीव है सजीव थोड़ीं  न।ऐसा कह वो कैलेण्डर  को एक जगह पर टांग देते है ।2 या 3 घंटे बाद  जब हिम के पिता पानी पीने को किचन में जाते हैं तब उनके हाथ पड़ जाने के कारण  फ्लावर वास गिरकर टूट गया। उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह कैलेण्डर फ्यूचर बताती है ।अगले दिन उसके अंदर से एक और पर्ची गिरी इस बार उसे हिम ने उठाया       उसमें लिखा था कि आज उसे टीचर से मार पड़ेगी, इसलिए वह स्कूल ना जाए। इसलिए वह उस दिन स्कूल ही नहीं गया ।हर दिन पर्चियां गिरती गई कभी पापा उठाते कभी मम्मी और कभी हिम उठता  था। उस पर्ची में कभी अच्छी बात लिखी होती तो कभी घाटा वाली बात।एक दिन  एक पर्ची गिरी उसे हिम की  मम्मी ने उठाया उसे आज ही पढ़ कर ही उनकी मम्मी इनके पिता के अनाज दुकान पर चली गई और पर्ची के सारी बात बताइए- सुनिए जी, आपको पता है आज एक पर्ची गिरी मैंने उसे पढ़ा तो उसमें लिखा था कि आज हमें मतलब मुझ बड़ा खजाना मिलने वाला है । 3:00 बजे तक ढूंढो तो मिल जाएगा ।अभी तो 2:00 बजा है। इनके पिता ने खुश होकर कहा- क्या सच पर कहां ? हिम की मां ने कहा- विद्या स्कूल के बाजू में जो पुरानी ताल है ना वही। ओ...... जब इसमें तुम्हारा नाम लिखा है तो यह शुभ कार्य तुम ही करो ।मुझे उम्मीद है तुम्हें जरूर वो खजाना मिलेगा - हिम के पिता ने कहा ।हिम कि मां - हां ,हमें जल्दी करनी होगी सिर्फ एक घंटा बचा है 1 घंटे में अगर नहीं मिला तो वह खजाना गया हमारे हाथ से ।जल्दी दुकान बंद कर पुराने तालाब पर चलिए। हां ,वे दुकान बंद कर 30 मिनट में वहां पहुंच गए।  हिम के पिता ने कहा रुको मैं तुम्हारे लिए स्विमिंग ड्रेस ले आता हूं ।तुम ऐसे नहीं  तैर सकोगी ।नहीं ,नहीं अभी समय नहीं है सिर्फ आधा घंटा बचा है ।नहीं ,देर नहीं लगेगी मैं यही पास की दुकान से जल्दी ले आता हूं ।हिम के पिता ने  यकीन दिलाते हुए कहा। लेकिन जल्दी न।हिम के पिता 10 मिनट में स्विमिंग ड्रेस  लाता है ।  जिसे पहेन हिम की मम्मी कूदने  वाली ही होती है कि हिम के पापा उसे रोकते हुए कहते हैं तुम्हें स्विमिंग आती है कि नहीं ।हिम की मम्मी को स्वीमिंग नहीं आती थी लेकिन खजाने की लालच में उसने हां कह दिया और तालाब में कूद गई बहुत समय हो गया जब हिम की मम्मी बाहर नहीं आ रही थी तब हिम  के पिता खुद तालाब में कूद गये और उसे ढूंढने लगा ।जब उसे हिम की मम्मी मिली वह उसे बाहर निकाल कर सीधा हॉस्पिटल ले गया। हॉस्पिटल में वह बच तो गई पर उसकी आवाज उससे छिन गई। बेचारी गूंगी हो गई। जब वे घर आए तब उनके पिता ने उस पर्ची को पढ़ा तो आगे लिखा था - इसमें जान का भी खतरा है इसलिए पहले तैरना नहीं आता होगा तो सीख ले ।इसे पढ़कर हिम के पिता और भी ज्यादा निराश हो गया क्योंकि इसमें उसकी पत्नी की ही गलती थी।।     
                                           धन्यवाद 
Tags - 

#story #storytelling #storyofmylife #storyteller #storytime #storyofthestreet #storyboard  #Storybook #Storytellers  #storyportrait  #storyboarding  #storypromoter  #storyboards #storyline  #storyoftheday #storys #storybridge    #Storyclub #storyart #storyofindia #moralstories #interestingstories #eductionalstories #hindistories #ज्ञानवर्धककहानियां 
#नैतिककहानियाँ #शिक्षाप्रदकहानियां  #प्रेरककथा # बोधात्मककहानियां 

#हिंदीकहानियां #मनोरंजककहानियां #लोककहानियां #folkstories #dharmik kahaniyan #kidsstories   
Our Other Popular Stories -