*वो नमक जैसी है*


*दिन की रोशनी ख्वाबो को बनाने में गुज़र गयी*,
*रात की नींद बच्चो को सुलाने में गुज़र गयी*,
*जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,*
*सारी उम्र उस घर को सजाने में गुज़र गयी*।
*एक बार  एक राजा से उसकी  रानी ने पूछा, "मैं आप को कैसी लगती हूँ  ?*
*" राजा ने  कहा, "तुम मुझे नमक जैसी लगती हो ।"*
*रानी  इस तुलना को सुन कर क्रुद्ध हो गयी, तुलना भी की तो किस से । आपको इस संपूर्ण विश्व में मेरी तुलना करने के लिए और कोई पदार्थ नहीं मिला।*
*राजा उस वक़्त तो किसी तरह रानी  को मना लिया और उनका गुस्सा शांत कर दिया ।*
*कुछ दिन पश्चात  राजा ने अपने महल में एक भोज का आयोजन किया छप्पन भोग भोजन की व्यवस्था हुई।*
*सर्वप्रथम रानी  से भोजन प्रारम्भ करने का आग्रह किया*।
*रानी ने पहला कौर मुँह में डाला मगर यह क्या - सब्जी में नमक ही नहीं था । कौर को मुँह से निकाल दिया ।*
*फिर दूसरा कौर मावा-मिश्री का मुँह में डाला और फिर उसे चबाते-चबाते बुरा सा मुँह बनाया और फिर पानी की सहायता से किसी तरह मुँह से उतारा ।*
*अब तीसरा कौर फिर कचौरी का मुँह में डाला और फिर.. आक्..थू !*
*तब तक रानी का पारा सातवें आसमान पर पहुँच चुका था । जोर से चीखीं.. किसने बनाई है यह रसोई ?*
*उसकी आवाज सुन कर राजा दौड़ते हुए रानी के पास आया और पूछा क्या हुआ देवी ? कुछ गड़बड़ हो गयी क्या ? इतनी क्रोधित क्यों हो ? तुम्हारा चेहरा इतना तमतमा क्यूँ रहा है ? क्या हो गया ?*
*रानी  ने कहा किसने कहा था आपको भोज का आयोजन करने को ?*
*इस तरह बिना नमक की कोई रसोई बनती है ? किसी वस्तु में नमक नहीं है। मीठे में शक्कर नहीं है। एक कौर नहीं खाया गया।*
 *राजा ने बड़े भोलेपन से पूछा, तो क्या हुआ बिना नमक के ही खा लेती ।*
*रानी फिर क्रुद्ध होकर बोली कि लगता है दिमाग फिर गया है आपका ? बिना शक्कर के मिठाई तो फिर भी खायी जा सकती है, मगर बिना नमक के कोई भी नमकीन वस्तु नहीं खायी जा सकती है ।*
*तब राजा ने कहा तब फिर उस दिन क्यों गुस्सा हो गयी थी जब मैंने तुम्हे यह कहा कि तुम मुझे नमक जितनी प्रिय हो ।*
*अब रानी को सारी बात समझ में आ गयी की यह सारा वाकया उसे समझाने के लिए था ।*
स्त्री नमक की तरह होती है जो अपना अस्तित्व मिटा कर भी अपने प्रेम-प्यार तथा आदर-सत्कार से परिवार को खुशहाल  बना देती है ।*

*कुछ लोग कहते है नारी का कोई घर नही होता*,
*लेकिन मेरा यकीन है कि , नारी के बगैर कोई घर,घर नही होता।*
Tags - 

#story #storytelling #storyofmylife #storyteller #storytime #storyofthestreet #storyboard  #Storybook #Storytellers  #storyportrait  #storyboarding  #storypromoter  #storyboards #storyline  #storyoftheday #storys #storybridge    #Storyclub #storyart #storyofindia #moralstories #interestingstories #eductionalstories #hindistories #ज्ञानवर्धककहानियां 
#नैतिककहानियाँ #शिक्षाप्रदकहानियां  #प्रेरककथा # बोधात्मककहानियां 
#हिंदीकहानियां #मनोरंजककहानियां #लोककहानियां #folkstories #dharmik kahaniyan #kidsstories 
Someone else is the real author of this story.