अजीब सपना

एक समय की बात है एक छोटे से शहर में जॉनसी नाम की 8 साल की बच्ची अपने माता ग्रीफी, और पिता जैस्ली के साथ रहती थी। जॉनसी बहुत सुंदर और दयालु लड़की थी। जब भी उनके घर में कोई मेहमान । आता तो उसकी बहुत तारीफ करते वह सब की मदद करती थी और उसे फूलों से प्यार था इसलिए रात को सोते समय फलों को सपने में देखना चाहती थी पर जब भी वह फूलो के सपने देखना शुरू करती तब वह देखती एक बगीचे के बहुत सारे फूल जानसी को मदद के लिए बुला रहे हैं|

जॉनसी हमें बचा लो वह एक दुष्ट जादुगरनी को सपने में देखती है यह जादुगरनी हमें रात को काला बना देती है हम सुबह ऊपर से रंग बिरंगे होते हैं अंदर से काले होते हैं इससे अगर कोई भी आदमी हमें सूंघ ले तो उसे 6 माह में गंभीर बीमारी हो जाती है और हम भी एक हफ्ते पश्चात समाप्त हो जाते हैं तुम ही बस हमें बचा सकती हो बचाओ बचाओ जॉनसी हमें बचाओ हमें बचाओ इससे जॉनसी डर कर उठ जाती और रोने लगती ग्रिफी उसे समझाती है तुम फूलों के सपने मत देखा करो मुझे पता है तुम्हें फूलों से अत्यधिक लगाव है पर दिल को ठोस बनाकर फूलों के सपने मत देखा करो तो कुछ भी नहीं होगा|

ऐसे ही चार माह बीते और नया साल आ गया तब जेष्ली और ग्रिफ़ी ने ग्रीज गार्डन जाने का प्लान बनाया जॉनसी बहुत खुश थी वे एरोप्लेन में बैठे और आकाश की सैर की फिर वे उसी बगीचे में गए उसे देख कर जानसी को वो बुरा सपना याद आ गया यह वही बगीचा है जिसे जानसी अपने सपने में देखती थी यह बात उसने अपने पेरेंटस को बताया मॉम एंड पा यही यही बगीचा तो मैं अपने सपने में देखती थी यह बगीचा खतरे में है सिर्फ मैं ही इसे बचा सकती हूं दोनों आश्चर्य में पड़ गए और वहां के मैनेजर के पास गए और कहा सनिए मैनेजर साहब रात को क्या आप यहां रहते हैं? नहीं मै नहीं रहता उस वक्त तो यह बंद हो जाता है पर आप क्यों पूछ रहे हैं यह बगीचा खतरे में है क्या? क्या बोल रहे हो तुम !मेरी बच्ची

जानसी हर दिन इस बगीचे को अपने सपने में देखती है और यह बगीचा जानसी को मदद के लिए बुलाते हैं जान सी ने तो यह बगीचा पहली बार देखा है और हर दिन दुख से बगीचे से जानसी को बुलाने का सपना संयोग हो सकता है क्या आपने इस बगीचे पर कभी ध्यान दिया है ?नहीं यह पांच बजे बंद हो जाता है मुझे नहीं पता !सुनिए अगर अभी कोई व्यक्ति इस खुशबूदार फूल को छू लेगा तो वह 6 माह बाद बीमार हो जाएगा लोगों को बचाने के लिए हमें उस जादूगरनी को समाप्त करना पड़ेगा ह...म पर कैसे एक काम करते हैं आज इस बात के सच या झूठ को देखना पड़ेगा वे चारों गार्डन बंद हो जाने पर गार्डन घर में छिप कर बगीचे को देखने लगे जान सी के सपने में जो दृश्य आते थे बिल्कुल वही सामने था |

सबको पूरा यकीन हो गया अगले दिन जानसी और उसके माता-पिता एक अच्छी जादूगरनी के पास गए ! ग्लिड हैवन एक बगीचा खतरे में है हां हां मुझे पता है तुम यह बीज ले लो इसे अभी वहां जाकर डाल देना और देखना रात को इसका कमाल ! वे सब उस बगीचे में जाकर बीज को हर तरफ बिखेर देते हैं और रात को जादूगरनी आती है और फूल पत्ते में अपना जादु करती है तो वह वही जल कर राख हो जाती है इससे सब खुश हो जाते हैं तभी एक फूल परी वहां आकर उन सबको धन्यवाद देती है और जानसी को सफेद रंग के फूल का बहुत सुंदर पौधा देती है जिसका सफेद फूल कभी नहीं झड़ता था और ये कोई तोड़ दे तो वह तुरंत उसमें नया फूलआ जाता था!

Tags - 

#story #storytelling #storyofmylife #storyteller #storytime #storyofthestreet #storyboard  #Storybook #Storytellers  #storyportrait  #storyboarding  #storypromoter  #storyboards #storyline  #storyoftheday #storys #storybridge    #Storyclub #storyart #storyofindia #moralstories #interestingstories #eductionalstories #hindistories #ज्ञानवर्धककहानियां 
#नैतिककहानियाँ #शिक्षाप्रदकहानियां  #प्रेरककथा # बोधात्मककहानियां 

#हिंदीकहानियां #मनोरंजककहानियां #लोककहानियां #folkstories #dharmik kahaniyan #kidsstories   
Our Other Popular Stories -